Sunday, 24 February 2013

16 मार्च को पुस्तक 'समाजवादी अध्यात्म' का विमोचन

नागपुर। स्वतंत्रता के बाद सम्पूर्ण स्वतंत्रता का उद्घोष करने वाले डाक्टर राममनोहर लोहिया के विश्वस्त सहयोगी पं. अध्यात्म त्रिपाठी की १५ मार्च को २५वीं पुण्यतिथि है। समाजवाद के इस मौन साधक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सन २०१३-२०१४ को अध्यात्म त्रिपाठी स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सभी कार्यक्रम अध्यात्म त्रिपाठी स्मृति समारोह समिति और लोहिया अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में होंगे।

Tuesday, 19 February 2013

गिट्टीखदान के पुलिस निरीक्षक बहादुरे को तुरंत निलम्बित करें:भाजपा महिला आघाडी

नागपुर। भारतीय जनता पार्टी की महिला आघाडी ने पोलिस आयुक्त पाठक से गिट्टी खदान के पुलिस निरीक्षक बहादुरे को तुरंत निलम्बित करने की मांग की है।

Thursday, 31 January 2013

क्या हुसैन बनना चाहते थे कमल हासन?


चंदा बारगल/ धूप-छांव/ बेशक,कमल हासन एक उम्दा अभिनेता, संवेदनशील और बुद्धिवान व्यक्ति हैं पर उन्होंने जिस प्रकार देश छोड़ने की बात कही, वह अप्रत्याशित थी। 'विश्वरूप' के पहले भी कई फिल्मों का विरोध हुआ है और फिल्मों के विरोध का इतिहास पुराना ही नहीं बल्कि विवादास्पद भी है और यह इतिहास बताता है कि फिल्म या दूसरी किसी कला का विरोध किसी उसके आड़े नहीं आता।

Wednesday, 30 January 2013

गांधी, अभी जिंदा है...


चंदा बारगल/ धूप-छांव/ महात्मा गांधी को गुजरे साढ़े छह दशक से अधिक वक्त हो गया...इस दौरान सब कुछ बदल गया है...देश बदला है...दुनिया बदली है...नीति—नियम बदल गए...आदर्श—सिद्धांत बदल गए...पर ऐसा क्या है जो नहीं बदला है...और जो नहीं बदला है, वह है सत्य...सत्य कभी बदलता नहीं और बदलने वाला भी नहीं...सत्यम, शिवम, सुंदरम...लिहाजा, गांधी जिंदा है...और सदैव जिंदा रहने वाले हैं...क्योंकि गांधीजी सत्य के पर्याय थे...सत्य के प्रतीक थे...सत्य, गांधीजी के पहले से था पर गांधीजी ने ही सबसे पहले सत्य को प्रतिष्ठापित किया...गांधीजी ने एक बार कहा भी था कि मुझे कुछ नहीं कहना, सत्य और अहिंसा तो आदि अनादि काल से चलते आए हैं.

Friday, 25 January 2013

भाजपा कार्यालय में झंडावंदन सुबह सवा 8 बजे

नागपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गाँधी सागर तिलक पुतला के पास भारतीय जनता पार्टी के शहर कार्यालय पर इस झंडावंदन में किया जाएगा।

Thursday, 24 January 2013

गडकरी लौटे,बोले-विदर्भ देखूंगा और कांग्रेसियों के घपले-घोटाले उजागर करूंगा

नागपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरूवार की सुबह नागपुर लौटे। विमानतल के बाहर सैकड़ों समर्थकों की भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अब विदर्भ देखूंगा और दिल्ली में बैठे कांग्रेसी नेताओं की पोल—पट्टी खोलूंगा। 

प्रवक्ताओं की ये 'महिला ब्रिगेड'


चंदा बारगल/ धूप-छांव/ राजनीतिक दलों के लिए अब प्रवक्ता पद अब महत्वपूर्ण बनता जा रहा है। सत्तारूढ़ दल कांग्रेस और भाजपा-दोनों ही प्रमुख दलों ने विभिन्न मुद्दों और पार्टी की नीतियों पर विचार रखने, प्रतिक्रिया देने के लिए बड़ी गंभीरता से प्रवक्ताओं का चयन किया है। बढ़िया प्रवक्ता बनने के लिए आकर्षक दिखावा, भाषा, उम्दा वक्तृत्व शैली और हाजिरजवाब होना जरूरी है।

तृतीय अंतरर्राष्ट्रीय बौद्ध मेला 26 से


भोपाल। द बुद्धभूमि धम्मदूत संघ के तत्वावधान में बुद्ध वर्ष 2556 दिनांक 26 एवं 27 जनवरी को मध्यप्रदेश के बौद्ध समुदाय की पावनस्थली बुद्धभूमि गोल्डन स्टेच्यू, मैत्रीय बुद्ध महाविहार, चूना भट्टी भोपाल में तृतीय अंतर्राष्टीय बौद्ध मेला का भव्य आयोजन किया गया है। मेले के प्रथम दिन शनिवार शाम 6 बजे तृतीय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध मेले का उदघाटन परम पूज्य भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई, जापान के करकमलों से होगा।

Wednesday, 23 January 2013

नितिन गडकरी गुरूवार को आएंगे,

नागपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरुवार की सुबह 9.30 बजे विमान से नागपुर आएंगे। कार्यकर्ता नागपुर विमानतल पर उनका स्वागत करेंगे।

Monday, 21 January 2013

गडकरी की दूसरी पारी तय

नईदिल्ली। भाजपा के अध्यक्ष नितिन गडकरी की दूसरी पारी को लेकर भाजपा और आरएसएस के बीच जारी मतभेदों और अटकलों का अंत दिखाई पड़ रहा है। गडकरी की दूसरी पारी के लिए अंतत: सहमति बनते दिखाई पड़ रही है। अनेक नेताओं के गडकरी को दूसरी पारी नहीं खेलने देने की मंशा के बावजूद उनके नाम को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। 

Sunday, 20 January 2013

छह किसानों ने की खुदकुशी

नागपुर। दुष्काल और कर्ज के चलते विदर्भ के किसानों की आत्महत्या का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पिछले 48 घंटों में छह किसानों की आत्महत्या होने की खबर है। नए साल के बीते 18 दिनों में ही ईहलीला खत्म करने वाले किसानों की संख्या 16 होने का दावा विदर्भ जन आंदोलन समिति ने किया है। 

Saturday, 19 January 2013

18 वर्षीय युवती पर सामूहिक बलात्कार

नागपुर। जिले की कुही तहसील के नावरगांव में शुक्रवार रात्रि पांच से छह बदमाशों द्वारा एक 18 वर्षीय युवती पर सामूहिक बलात्कार किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। 

Thursday, 17 January 2013

श्री गुरु गोबिंदसिंघ महाराज की जयंती पर विशेष

अधि. माधवदास ममतानी/ श्री गुरु नानकदेवजी से लेकर दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंदसिंघ ने लोगों को प्रभु सिमरन एवं सत् व्यवहार का महत्व बताकर परमात्मा से जोड़ा है। इससे संबंधित अनेक प्रसंग गुरबाणी में आते हैं।

Tuesday, 15 January 2013

डीवाय पाटील को हार्ट अटैक

अमरावती। त्रिपुरा के राज्यपाल पद्मश्री डॉ. डीवाय पाटील को हार्ट अटेक आने की खबर है। अमरावती दौरे के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने से उन्हें यहां के बख्तार चिकित्सालय में दाखिल किया गया था। उनकी हालत चिंताजनक समझी जा रही है।  

Sunday, 13 January 2013

भाजपा की कमान पुन: कृष्णा खोपड़े के हाथों में


नागपुर। भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष पर पुन: विधायक कृष्णा खोपड़े को चुना गया। रविवार को शाम 5 बजे गांधीसागर के पास स्थित शिक्षक सहकारी बैंक के सभागार में खोपड़े को शहर इकाई का अध्यक्ष चुना गया। मंच पर प्रमुख रुप से राज्यसभा सदस्य अजय संचेती, पूर्व सांसद बनवारीलाल पुरोहित, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक देवेंद्र फड़णवीस, महापौर अनिल सोले,महापौर अनिल सोले, स्थायी समिति के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, सत्ता पक्ष के नेता प्रवीण दटके, महामंत्री एवं नासुप्र के न्यासी डॉ. रवींद्र भोयर,महामंत्री राजेश बागड़ी, संदीप जोशी, प्रमोद पेंडके,कोषाध्यक्ष चेतना टांक, प्रभाकर येवले उपस्थित थे। 

Friday, 11 January 2013

चेन ​स्नेचिंग के आरोपी को दो मामलों में कड़ी सजा

नागपुर। माननीय प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्री एएच काशीकर ने उनकी अदालत के प्रकरण क्रमांक 2511/12 धारा 392 भादवि व प्रकरण क्रमांक 2512/12 धारा 392 भादवि के आरोपी पराग सुरेश डांगे निवासी न्यू म्हालगीनगर नागपुर को दोनों अपराधों में 3—3 साल की कड़ी सजा सुनाई है। 

Monday, 7 January 2013

राष्ट्रीय पुस्तक प्रदर्शनी का उद्धाटन

नागपुर। महाराष्ट्र, देश का एक प्रगत राज्य होकर यहां मराठी भाषियों की संख्या 12 करोड़ है। महाराष्ट्र में मराठी पुस्तकों की खपत अधिक है। इस कारण यहां वाचन संस्कृति बढ़ाकर अधिक से अधिक पढ़ें और वाचन संस्कृति को बढ़ाएं, जिससे नागपुर शहर की पहचान ग्रंथों के शहर के रूप में हो सके। 

Friday, 4 January 2013

एनसीपी के मंत्रियों से इस्तीफे नहीं लिए': अजित पवार

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस के कुछ मंत्रियों से पार्टी ने इस्तीफे लिए जाने के बारे में कुछ अखबारों में खबरें छपी हैं, इस बारे में राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने स्पष्ट किया कि पार्टी ने किसी के भी इस्तीफे नहीं लिए हैं। इस कारण राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा पर फिलहाल विराम लग गया है। 

आखिर, बलात्कार की सजा क्या ​हो?

चंदा बारगल/ धूप-छांव/ दिल्ली में मेडिकल की छात्रा के साथ किए गए सामूहिक बलात्कार की घटना ने जनपथ से लेकर राजपथ तक—सबको हिलाकर रख दिया है। बलात्कार के बाद युवती को चालू बस से जिस प्रकार फेंका गया, उसे सुनकर पत्थरदिल लोगों की रूह भी कांप जाए।

Thursday, 3 January 2013

चिंतेश्वर के नाम से मशहूर हुआ भोंडा देवल


निरंजन शर्मा/ परिक्रमा/ जूनी मंगलवारी, सतरंजीपुरा और क्वेटा कॉलोनी के बीच स्थित राम पेठ में कल्याणकारी देवता शिव का एक अति प्राचीन मंदिर है। बिना कलश के इस मंदिर को पहले लोग 'भोंडा देवल' कहा करते थे लेकिन अब यह चिंतेश्वर मंदिर के रूप में जाना जाता है। चिंतेश्वर मंदिर का भू—भाग बग कुल 4 हजार वर्गफीट में फैल गया है पर वास्तविक मूल मंदिर काफी छोटा है।

भाजपा विधायक ने किया शिवसेना का विरोध


नागपुर/चंद्रपुर। विदर्भ के विकास के लिए जरूरी पानी को आंध्रपदेश ले जाने की कोशिशें जारी हैं। इस मामले में शिवसेना चुप क्यों है? यह सवाल भाजपा विधायक शोभाताई फडणवीस ने उठाया है। शोभाताई ने पहली बार शिवसेना के विरोध में झंडा उठाया है। 

सिंधुदुर्ग में कांग्रेस का विरोधी बचा ही नहीं

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस के पूर्व महासचिव संदेश पारकर ने मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, उद्योग मंत्री नारायण राणे और प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे की उपस्थिति में कांग्रेस में प्रवेश किया।''संदेश पारकर के कांग्रेस में आ जाने के सिंधुदुर्ग में अब कांग्रेस का कोई विरोधी ही नहीं बचा है।'' यह प्रतिक्रिया उद्योग मंत्री नारायण राणे की है तो पारकर ने नारायण राणे और उनके परिजनों का आभार माना है। 

Wednesday, 2 January 2013

रजनी पाटील राज्यसभा में निर्विरोध

नईदिल्ली। शिवसेना-भाजपा युति द्वारा राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी खड़ा नहीं करने से कांग्रेस उम्मीदवार रजनी पाटील निर्विरोध चुन ली गईं। केंद्रीय मंत्री एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के निधन से रिक्त हुई राज्यसभा की यह सीट कांग्रेस ने रजनी पाटील को दी है। 

छेड़छाड़ से त्रस्त युवती ने की आत्महत्या

अमरावती। गुंडों के द्वारा लगातार हो रही छेड़छाडत्र और धमकियों से आजिज आकर 20 वर्षीय युवती ने जहर खाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। यह घटना अकोला शहर के पुराने शहर के भागीरथवाड़ी में घटित हुई। 

सांसदों के आदेश पर तबादला रद्द नहीं किया जा सकता

नागपुर। सांसदों के आग्रह पर कर्मचारियों के तबादले रद्द करने का निर्णय लेने पर हायकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने मेडिकल शिक्षा व संचालनालय(डीएमइआर) को आड़े हाथों लिया है। खंडपीठ ने साफ कहा है कि सांसद की विनती पर तबादला रद्द करने का आदेश कानून के दायरे में नहीं बैठता। 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...